मध्य प्रदेश महिा योद्धा कुश्ती चैंपियनशिप में कसेरा बाजार निकेतन की नन्ही बालिका देविका उर्फ निक्की मिस्त्री के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए आयोजन समिति की स्वाति काशीद, सुमित्रा मिश्रा ने देविका को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया, जो सबसे बड़ा आकर्षण था। इस प्रतियोगिता की सबसे छोटी बालिका के रूप में देविका ने प्रतियोगिता में भाग लिया और रेसलिंग की अनेक तकनीक का उपयोग किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


