इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में शातिर जालसाज ने एक कपड़ा व्यापारी का मोबाइल नंबर हैक कर उनके परिचित से मदद के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, न्यू देवास रोड निवासी विकास पिता दिनेश देवांग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 19 अगस्त की शाम को उनके पास एक अज्ञात नंबर 9958839337 से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को उनका परिचित कपड़ा व्यापारी रवि पंजाबी जिनका मूल नंबर 9826077553 है बताया। आरोपी ने रवि पंजाबी का मोबाइल नंबर हैक कर लिया था और उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए आपातकालीन मदद का झांसा देकर विकास से कुल 45,000 ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। बाद में जब ठगी का अहसास हुआ, तो पीड़ित ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। ुकोगंज थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


