शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
व्यापार

जनप्रतिनिधियों ने दी टीन शेड लोकार्पण की सौगात मामला राजकुमार ब्रिज सब्जी मंडी का, जहां 30 लाख की लागत से बना टीन शेड

विधानसभा 5 के वार्ड 47 स्थित राजकुमार ब्रिज सब्जी मंडी में व्यापारियों की सुविधा के लिए बनाए गए टीन शेड का लोकार्पण विधायक महेन्द्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्रीय पार्षद…

विधानसभा 5 के वार्ड 47 स्थित राजकुमार ब्रिज सब्जी मंडी में व्यापारियों की सुविधा के लिए बनाए गए टीन शेड का लोकार्पण विधायक महेन्द्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्रीय पार्षद नन्दकिशोर पहाड़िया ने किया। इस टीन शेड के बाद अब बरसात में सब्जी व्यापारियों को राहत मिलेगी। इस मामले में जनप्रतिनिधियों ने सब्जी व्यापारियों से आग्रह किया कि वे ठेला लगाकर रोड पर नहीं खड़े हो बल्कि इस टीन शेड के नीचे अपना व्यवसाय करें। यातायात को बाधित ना होने दें। सब्जी व्यापारियों ने पार्षद को बताया कि यूरिनल निर्माण कराए जाए, पार्षद ने तत्काल बात महापौर को बताई और महापौर ने तत्काल आर्डर भी कर दिए। यशवंत काशिद, रघु यादव, सतीश लंबाते, बंटी भोरूड़े, पंकज ठाकुर, धर्मेंद्र साहू, मनीष चौधरी, सोनू काशिद, आयुष विजयवर्गीय, रिंकू बाथरी, राजेंद्र खंडेलवाल, विनीत सेन, ज्ञानी रायकवार, अजेश शिरा, हितेशसिंह ठाकुर मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें