किसान नेता बबलू जाधव, शैलेन्द्र पटेल ने बताया कि अहिल्या पथ योजना रद्द करने को लेकर लगातार पीड़ित और किसान प्राधिकरण के सामने योजना को लेकर आन्दोलन कर रहे किसानों ने घोषणा की थी कि प्राधिकरण के सामने रोड पर दाल-बाटी बनाकर विरोध दर्ज कराया जाए और वहीं दाल-बाटी खाई जाएगी, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने ऐसा होने नहीं दिया। अब किसानों ने दाल-बाटी के सामान का उपयोग कल नेनोद में सामूहिक रूप से भोजन कर किया। किसानों ने संकल्प लिया कि हर हाल में अहिल्या पथ योजना रद्द कराई जाएगी, यह योजना मंजूर नहीं है। अभी योजना को लेकर एक माह का आश्वासन मिला है इसलिए प्राधिकरण से धरना-प्रदर्शन अभी स्थगित किया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


