सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

तुवर दाल में फिर 400 से 500 चना दाल में 200 से 300 रु. की तेजी

दालों के बाजार में एक बार फिर तेजी का दौर शुरू हो गया है। श्राद्ध पक्ष के दौरान अच्छी ग्राहकी निकलने से जहां तुवर दाल में 400 से 500 रुपए,…

दालों के बाजार में एक बार फिर तेजी का दौर शुरू हो गया है। श्राद्ध पक्ष के दौरान अच्छी ग्राहकी निकलने से जहां तुवर दाल में 400 से 500 रुपए, चना दाल में 200 से 300, तुवर दाल इंपॉर्टेंट में 400 रुपए, मसूर दाल मूंग दाल में 100 से 150 जबकि उड़द दाल और मोगर में 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी हो गई है। दरसअल वर्तमान में श्राद्ध पक्ष की शुरुआत होने से दाल चांवल के थोक बाजार में एक बार फिर से अच्छी काउंटर ग्राहकी निकली है। जिसके कारण दालों में डिमांड बढ़ गई है। जिसका असर तेजी के रूप में देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि बीते पिछले 3 हफ्तों से ज्यादा समय के दौरान लगातार तुवर दाल के भाव में बढ़ोतरी हो रही है। जिसमें 200 से? 300 क्विंटल तक कई बार भाव बढ़ाए गए। जिसके बात तुअर दाल में अब तक 1200 से 1500 प्रति क्विंटल तक की तेजी साफ दिख रही है जिसके कारण 128 से 130 रुपए प्रति किलो थोक भाव में बिकने वाली तुवर दाल का भाव वर्तमान में थोक बाजार में 14100 से लेकर 14500 तक पहुंच गया है। जबकि आम आदमी को बाजार में रिटेल में किराना दुकान पर तुवर दाल डेढ़ सौ रुपए किलो से 160 किलो के भाव में मिल रही है। यही नहीं बताया जा रहा है कि आगे भी 500 से 1000 रुपए क्विंटल की तेजी और आ सकती है। ऐसी धारणा व्यापारियों द्वारा बताई जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें