सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

मांग नहीं मानी तो किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन

इंदौर, शनिवार 19 सितंबर, 2026 इन्दौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)। अहिल्या पथ योजना से प्रभावित किसानों का इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी…

इंदौर, शनिवार 19 सितंबर, 2026 इन्दौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)। अहिल्या पथ योजना से प्रभावित किसानों का इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। अपनी मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए किसानों ने कल अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और सरकार तथा इन्दौर विकास प्राधिकरण अधिकारियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना एवं अहिल्या पथ योजना संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान दिन-रात धरना स्थल पर डटे हुए हैं। किसानों की प्रमुख मांग है कि अहिल्या पथ योजना को तत्काल निरस्त किया जाए तथा योजना से प्रभावित गांवों की जमीनों पर लगी रोक और अन्य पाबंदियां हटाने के लिए शासन द्वारा स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी किया जाए। किसानों का कहना है कि लंबे समय से जमीनों पर लगी रोक के कारण वे अपनी कृषि भूमि का स्वतंत्र रूप से उपयोग, विक्रय एवं विकास नहीं कर पा रहे हैं। अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसीलिए किसानों को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उक्त जानकारी बबलू जाधव ने दी।

मानव अधिकार एवं न्याय संस्थान द्वारा आयोजित त्रैमासिक सम्मान समारोह में समाज में अच्छे कार्य हेतु भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी इंदौर, शनिवार 19 सितंबर, 2026

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें