कृषि विभाग में प्रमोशन के बाद संदीप कुमार यादव ने इंदौर के उपसंचालक कृषि का पदभार संभाला। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के अध्यक्ष बबलू जाधव, शैलेन्द्र पटेल ने मुलाकात कर उपसंचालक पद की बधाई देते हुए सम्मान किया। जाधव ने कम बरसात को लेकर किसान की चिंता और स्थिति पर चर्चा भी की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


