श्रद्धालु डूबे नजर आए।
आज शाम को शहर के मध्य क्षेत्र में रथयात्रा निकाली जाएगी। छत्रीबाग वेंकटेश मंदिर से सूरज ढलते ही रथ मार्ग पर आ जाएगा। आरती के बाद यात्रा शुरू होगी जो सिलावटपुरा, नरसिंह बाजार, सीतला माता बाजार, खजूरी बाजार, शक्कर बाजार, सराफा, बर्तन बाजार, बजाज खाना चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगा जहां आरती के बाद यात्रा का समापन होगा। यात्रा का सैकडों मंचों से स्वागत होगा। द्वार पर दर्शन देने आए प्रभु वेंकटेश का श्रद्धालु पूजन कर आशीर्वाद लेंंगे। इसके अलावा यात्रा में विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का पाद-पूजन भी होगा। कल रात फूलबंगला के दर्शन करने ब़ड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रात 2.30 बजे तक कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने मनमोहक फूलबंगले में विराजे प्रभु वेंकटेश के दर्शन किए। राधाकृष्ण महाराज ने कई प्रसिद्ध भजन गाए जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में आज निकलने वाली रथयात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं से वेंकटेश दशमेश मंडल के भरत तोतला और राहुल काबरा ने अपील की है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


