सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

किसानों ने दी दूध सप्लाई बंद करने की चेतावनी

150 गांवों में सांची डेयरियों पर ज्ञापन के बाद भी सुनवाई नहीं

दूध के उचित एवं लागत आधारित मूल्य की मांग को लेकर किसानों का गांव-गांव ज्ञापन अभियान लगातार तेज हो रहा है। अब तक करीब 150 गांवों की सांची दुग्ध सहकारी समितियों पर किसान ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन किसानों का आरोप है कि लगातार ज्ञापन और मांगों के बावजूद प्रशासन ने अब तक उनकी सुध नहीं ली है। किसानों की प्रमुख मांग है कि दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट किया जाए, दो वर्षों से लंबित बोनस का तत्काल भुगतान हो तथा 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि भी किसानों को दी जाए। किसानों का कहना है कि पशु आहार, खली, भूसा, हरा चारा, दवाइयां, बिजली और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन दूध के दाम लागत के अनुरूप नहीं बढ़ाए गए हैं। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के अध्यक्ष बबलू जाधव ने कहा कि किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से गांव-गांव ज्ञापन देकर अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाई है, लेकिन अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। यदि जल्द ही दूध के दाम बढ़ाने और लंबित राशि के भुगतान पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो किसान आंदोलन को और व्यापक करने के लिए मजबूर होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें