सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

12 प्रति फैट की मांग पर अड़े किसान

इंदौर सहकारी दुग्ध संघ की साधारण सभा में बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसानों ने दूध के भाव में बढ़ोतरी सहित अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सभा में आवाज उठाई।…

इंदौर सहकारी दुग्ध संघ की साधारण सभा में बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसानों ने दूध के भाव में बढ़ोतरी सहित अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सभा में आवाज उठाई। इस दौरान किसानों ने 12 प्रति फैट दूध का भाव तत्काल लागू करने की मांग की और अपनी मांगों को लेकर काफी देर तक विरोध जताया। सभा के दौरान किसानों ने ‘सांची दूध संघ की मनमानी नहीं चलेगी’ नारे लगाए। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के अध्यक्ष बबलू जाधव ने कहा कि किसान लंबे समय से 12 प्रति फैट दूध का भाव देने की मांग कर रहे हैं, दूसरी ओर निजी दूध कंपनियों/डेयरियों द्वारा दूध के खरीदी भाव में 3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में किसानों का सवाल है कि जब निजी क्षेत्र दूध के भाव बढ़ा सकता है तो सांची दूध संघ किसानों को उनकी लागत के अनुरूप उचित भाव क्यों नहीं दे रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें