सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

फल व्यापारी से मारपीट कर लोडिंग के कांच फोड़े, तराजू भी तोड़ा

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र में रोड पर फल व्यापारी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। लोडिंग ऑटो पर फल जमा रहे व्यापारी के साथ दबंगों…

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र में रोड पर फल व्यापारी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। लोडिंग ऑटो पर फल जमा रहे व्यापारी के साथ दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए ऑटो के कांच फोड़ दिए और इलेक्ट्रॉनिक तराजू को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मदीना गेट आजाद नगर निवासी फरियादी जब्बार पिता फरीद कृषि कॉलेज रोड पर अपने लोडिंग ऑटो वाहन पर फल जमा रहा था। इसी दौरान आरोपी कन्नू निवासी रमा बाई नगर अपने साथियो के साथ वहाँ पर पहुंचा और अकारण गाली-गलौज करने लगा। फरियादी ने जब गाली देने का विरोध किया, तो आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाशों ने ऑटो में तोड़फोड़ करते हुए कांच फोड़ दिए और फल तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी तोड़ दिया। विवाद की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। तिलक नगर थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें