चुकाए? व्यापारी को किसी से लड़ाई नहीं चाहिए। उसे आंदोलन नहीं करना, सड़क पर उतरना नहीं, व्यवस्था से टकराना नहीं। उसकी पहली और आखिरी प्राथमिकता सिर्फ एक है अपना कारोबार जिंदा रखना। लेकिन जब लागत बढ़ती जाए, मुनाफा घटता जाए, ऑनलाइन कारोबार की प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जाए और ऊपर से भुगतान व्यवस्था में होने वाले हर बदलाव का दबाव भी व्यापारी पर पड़े, तब व्यापारी पूछेगा ही
‘आखिर मेरी सुन कौन रहा है?’
व्यापारी की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह सरल स्वभाव का है।
वह शोर नहीं करता। वह रास्ते नहीं रोकता।
वह रोज अपनी दुकान खोलता है और उम्मीद करता है कि आज का दिन कल से बेहतर होगा। नुकसान होता है…वह सहता है। बिक्री घटती है …वह सहता है। खर्च बढ़ता है… वह सहता है। कर्ज बढ़ता है… वह सहता है। लेकिन सहनशीलता की भी एक आर्थिक सीमा होती है। आज व्यापारी महंगाई, आर्थिक दबाव, ऑनलाइन कारोबार की प्रतिस्पर्धा और बदलते बाजार के बीच लगातार पिस रहा है। उसकी दुकान केवल व्यापार का स्थान नहीं है वहीं उसके परिवार की आजीविका है, कर्मचारियों का रोजगार है और वर्षों की मेहनत से खड़ी की गई उसकी पूंजी है। इसलिए व्यापारी डिजिटल भुगतान का विरोधी नहीं है। वह तकनीक का दुश्मन नहीं है। वह बदलाव से भागना भी नहीं चाहता। लेकिन वह इतना जरूर कह सकता है।
‘मुझे बदलना है तो मेरी
आर्थिक मजबूरी भी समझो।’ डिजिटल भुगतान सुविधा है, लेकिन सुविधा को अनिवार्यता में बदलते समय यह भी देखना होगा कि उसका आर्थिक भार किस पर पड़ रहा है।
व्यापारी का सवाल सीधा है
अगर 2016 से पहले भी व्यापार चल सकता था, तो आज व्यापारी को अपने कारोबार की परिस्थितियों के अनुसार भुगतान का रास्ता चुनने की स्वतंत्रता क्यों नहीं होनी चाहिए?
यह किसी व्यवस्था के खिलाफ युद्ध नहीं है। यह अपने कारोबार के अस्तित्व की लड़ाई है।
व्यापारी की चुप्पी को उसकी सहमति समझना भूल होगी। वह आज भी अपनी दुकान पर बैठा है, क्योंकि उसे राजनीति नहीं करनी उसे व्यापार करना है। लेकिन अगर यही व्यापारी महंगाई, घटते मार्जिन, ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा और लगातार बढ़ते आर्थिक दबाव में अपना कारोबार बचा नहीं पाया, तो इसका असर सिर्फ उसकी दुकान तक सीमित नहीं रहेगा। एक दुकान बंद होगी तो एक परिवार प्रभावित होगा। हजार दुकानें कमजोर होंगी तो बाजार प्रभावित होगा।
लाखों छोटे व्यापारी कमजोर होंगे तो स्थानीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।
इसलिए व्यापारी को तकनीक सिखाने से पहले उसकी आर्थिक मजबूती पर बात करनी होगी।
उसे डिजिटल बनाने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वह व्यापार करने की स्थिति में भी बना रहे। और इसी संदर्भ में ‘चलो चले 2016 की ओर’ का अर्थ किसी दौर को आंख मूंदकर वापस लाना नहीं है।
इसका अर्थ है
व्यापार की उस सरलता को याद करना, जिसमें व्यापारी को हर नए बदलाव के साथ अपनी आर्थिक रीढ़ दांव पर नहीं लगानी पड़ती थी।
व्यापारी बदलाव से इंकार नहीं करता।
वह सिर्फ इतना कहता है बदलाव ऐसा हो, जिसमें व्यापारी भी बचे।
क्योंकि बाजार केवल तकनीक से नहीं चलता।
बाजार व्यापारी से चलता है। और व्यापारी तभी चलेगा, जब उसका कारोबार चलेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


