शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
व्यापार

कृषि अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिकों से किसान हित में चर्चा

संयुक्त संचालक कृषि इंदौर संभाग जितेन्द्रकुमार सिंह ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर का भ्रमण कर वैज्ञानिकों से किसानों के हित में कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर…

कृषि अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिकों से किसान हित में चर्चा

संयुक्त संचालक कृषि इंदौर संभाग जितेन्द्रकुमार सिंह ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर का भ्रमण कर वैज्ञानिकों से किसानों के हित में कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए किसानों के लिए उपयुक्त फसल किस्मों एवं बीजों की उपलब्धता तथा कम पानी में तैयार होने वाली फसलों के संबंध में विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। वैज्ञानिक डॉ. जंगबहादुर सिंह, डॉ. हरिप्रसन्ना के साथ चर्चा भी हुई। कम वर्षा की स्थिति में कम पानी में बेहतर फल उत्पादन के लिए फसल चयन और उनके उपयोग पर भी चर्चा की गई। संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए विकसित की गई गेहूं की विभिन्न किस्मों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। वैज्ञानिकों ने क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुरूप उपयुक्त किस्मों के चयन, बीज उपलब्धता तथा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिए जाने के संबंध में भी जानकारी साझा की। चर्चा के दौरान डॉ. राहुल गजघाटे, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान तथा डॉ. आनंद हर्षसाना, सहायक प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय इंदौर सहित अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे। इसी क्रम में संयुक्त संचालक कृषि द्वारा बीज व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान नाफेड के डॉ. प्रदीप सिंह कुशवाह द्वारा उपलब्ध बीज एवं बीज व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में किसानों को समय पर पर्याप्त एवं उपयुक्त बीज उपलब्ध कराने तथा कम वर्षा की परिस्थितियों के अनुरूप फसल चयन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें