कलेक्टर शिवम वर्मा ने कल अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक में अनंत चतुर्दशी के जुलूस में निकलने वाली झांकियों की ऊंचाई को व्यवस्थित रखने तथा मंचों की चौड़ाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने पर भी चर्चा हुई, ताकि चल समारोह के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और दर्शकों को भी झांकियां देखने में सुविधा रहे। प्रत्येक झांकी पर अधिकतम दो स्पीकर लगाने की व्यवस्था तय की गई है। इससे अधिक स्पीकर लगाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप लागू की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि झांकियों का क्रम पूर्ववत ही रहेगा। झांकियां शाम 6 बजे से प्रारंभ होगी। पहली झांकी श्री खजराना गणेश मंदिर की रहेगी। इसके पश्चात श्री शास्त्री कार्नर नवयुवक मण्डल छोटा गणपति मंदिर चौराहा, इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर नगर निगम, होप टेक्सटाईल(भण्डारी मिल), कल्याण मिल, मालवा मिल, हुकुमचन्द मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल और स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी की झांकियां निकलेगी। चल समारोह मिल क्षेत्र से प्रारंभ होकर मजदूर मैदान, भण्डारी मिल श्रम शिविर, देवी अहिल्या मार्ग एम.जी.रोड, कृष्णपुरा, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नृसिंग बाजार चौराहा, सीतलामाता बाजार, गौराकुण्ड, खजूरी बाजार से राजबाडा होकर वापस अपने मिल में पहुंचेगा। नई झांकी को शामिल नहीं किया जायेगा। झांकी के साथ निर्धारित संख्या में ही ठेला गाड़ी और अन्य वाहन रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


