शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
व्यापार

दालों में फिर आया तेजी का दौर

न.प्र.)। लंबे समय के बाद अब दालों में फिर से तेजी का दौर शुरू हो गया है। जिससे इस हफ्ते में मूंग दाल में 200 से 300 रुपए, मूंग मोगर…

न.प्र.)। लंबे समय के बाद अब दालों में फिर से तेजी का दौर शुरू हो गया है। जिससे इस हफ्ते में मूंग दाल में 200 से 300 रुपए, मूंग मोगर उड़द मोगर में 300 से 400 रुपये क्विंटल की तेजी हुई है। जबकि तुवरदाल देशी और विदेशी में 300 से 500 रुपए की तेजी हफ्तेभर में हो चुकी है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। त्योहारों के समय रक्षाबंधन से ठीक पहले शकर में तेजी आई। उसके बाद अब दालों में महंगाई का तड़का लगने लग रहा है। सबसे ज्यादा असर तुवर दाल की कीमतों पर पड़ रहा है।

118से 123 रुपए किलो वाली दाल 128 से 131के पार हो गई थोक बाजार में

इधर थोक बाजार में 11800 से लेकर 12300 रुपए क्विंटल तक के भाव मिलने वाली तुुवर दाल थोक बाजार में 12800 से लेकर 13200 रुपए हो गई है। जबकि मूंग दाल में लंबे समय के बाद तेजी का दौर आया है। मूंग दाल मीडियम 8500 से 9000 बोल्ड 9200 से 9500 मूंगमोगर 9800 से 10300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बताया जा रहा है। जबकि तुवरदाल इमोडेट विदेशी 11000 से 11500, 12000 तक वहीं देशी 12000 से 13100 तक ब्रांड और क्वालिटी के अनुसार थोक बाजार में भाव बताए जा रहें है। जबकि बाजारों में तुवरदाल 130 से 150 रुपए किलो जबकि मूंग दाल 100 से 110 रुपए किलो के भाव बिक रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें