सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

मंडी पार्किंग से अवैध देशी कट्टे के साथ धराया बदमाश

इंदौर। राजेंद्र नगर पुलिस ने चोइथराम मंडी पार्किंग क्षेत्र से एक बदमाश को दबोचकर उसके कब्जे से अवैध देशी कट्टा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया…

इंदौर। राजेंद्र नगर पुलिस ने चोइथराम मंडी पार्किंग क्षेत्र से एक बदमाश को दबोचकर उसके कब्जे से अवैध देशी कट्टा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र नगर थाना पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चोइथराम मंडी पार्किंग परिसर में घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान आरिफ उर्फ भूरू बैंड निवासी वाटर पंप के सामने, आजाद नगर के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि वह यह अवैध हथियार किससे और किस उद्देश्य से लेकर आया था तथा इस क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था या नहीं। राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9