सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

चोइथराम सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर विवाद

युवक के साथ मारपीट करने वाले 4 आरोपियों पर केस दर्ज

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चौईथराम सब्जी मंडी में दुकान लगाने की बात पर विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को दुकान लगाने से रोकते हुए गालियां दीं और मना करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी प्रिंस पिता मुकेश पंवार निवासी चितावद आनंद नगर ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि घटना चौईथराम सब्जी मंडी स्थित दुकान नंबर 175 की है। प्रिंस के मुताबिक उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी शंकर पिता कृष्णा योगी, उमेश पिता कृष्णा योगी, चिराग योगी और विनायक योगी सभी निवासी कबूतरखाना, नंदलालपुरा उसकी दुकान पर आए और वहां दुकान न लगाने की बात कहकर विवाद करने लगे। जब फरियादी ने विरोध करते हुए कहा कि दुकान उसके पिता के नाम पर है और वह दुकान लगाएगा, तो आरोपी गाली- गलौज करने लगे। फरियादी द्वारा गाली देने से मना करने पर चारों आरोपियों ने उसके साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में प्रिंस को गर्दन और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने फरियादी प्रिंस पंवार की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें