नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल आज सुबह चोइथराम मंडी की स्थिति को देखने के लिए पहुंचे। वहां पर उन्होंने मंडी की हर दिन बेहतर तरीके से सफाई करने और हर दुकान के बाहर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। सिंघल द्वारा आज इंदौर की चौइथराम सब्जी मंडी एवं फलमंडी में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर संबंधित सीएसआई और दरोगा को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि मंडी क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों एवं व्यापारियों का आना जाना रहता है। इसको दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
आयुक्त ने निर्देशित किया कि मंडी क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई व्यवस्था के साथ – साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रति दुकानों पर कचरा संग्रहण के लिए अनिवार्य रूप से डस्टबिन रहे और इसके लिए निगम द्वारा लगातार मंडी क्षेत्र में अनाउंसमेंट किया जाएं। उन्होंने मंडी के क्षेत्र का दौरा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को इंदौर के स्वच्छ शहर की गरिमा के अनुकूल तैयार करना जरूरी है। यहां पर नगर निगम के द्वारा कचरे के निष्पादन की भी व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के बावजूद यदि यहां पर कचरा मौजूद रहता है तो हमें हालात को सुधारने का प्रयास करना चाहिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


