सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

नाश्ते के रुपयों व मोबाइल की बात पर व्यापारी को पीटा

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर दो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। नाश्ते…

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर दो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। नाश्ते के रुपयों के बदले मोबाइल रखने की बात को लेकर हुए इस विवाद में बदमाशों ने पीड़ित पर थप्पड़ों और घूंसों की बरसात कर दी, जिससे उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर आजाद नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चौधरी पार्क मूसाखेड़ी निवासी विष्णु प्रसाद पिता श्रीकृष्ण ओझा ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। फरियादी ने बताया कि वह देर शाम अपनी दुकान बंद करने के बाद पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ग्राम सनावादिया निवासी अनिल राजपूत अपने साथी राहुल के साथ पीछे से आया और उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि तूने नाश्ते के रुपयों के बदले मोबाइल क्यों रखा था इसी बात को लेकर दोनों आरोपी फरियादी के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने लगे। जब विष्णु प्रसाद ने गाली देने से मना किया तो अनिल और राहुल ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उन्हें थप्पड़ और घूंसे मारे, जिससे उनके सिर और गर्दन में अंदरूनी व बाहरी चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें