शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
व्यापार

बस दिखाने के बहाने ऑफिस बुलाकर व्यापारी और भतीजे को बनाया बंधक

जमकर मारपीट, डेढ़ लाख रुपये के लिए भतीजे को झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कलश चौराहे पर एक आरोपी ने बस दिखाने के बहाने फरियादी को अपने ऑफिस बुलाया और दरवाजा बंद कर उसके व भतीजे के साथ मारपीट की। आरोपी ने पुरानी उधारी का हवाला देकर डेढ़ लाख रुपये न देने पर भतीजे को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पिपलदा कम्पेल, खुड़ैल निवासी फरियादी अशोक पिता कन्हैयालाल पटेल ने परदेशीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि 20 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी चीकू यादव उर्फ नेता ने उन्हें फोन कर बस दिखाने की बात कही और कलश चौराहा परदेशीपुरा स्थित अपने ऑफिस में बुलाया। जब फरियादी अपने भतीजे करण पटेल के साथ बताए गए ऑफिस पहुंचे, तो आरोपी चीकू यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपी चीकू ने धमकी दी कि यदि दो घंटे के भीतर उसकी दी हुई 1,50,000 रुपये की उधारी राशि नहीं लौटाई, तो वह भतीजे करण को झूठे केस में फंसा देगा। आरोपियों ने अगले दिन तक पैसे न देने पर जान से खत्म करने की भी धमकी दी। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने फरियादी अशोक पटेल की रिपोर्ट पर चीकू यादव और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें