सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

अरबों रुपए स्वाहा

शेयर बाजार में पैसे लगाने वालों के लिए आज बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही क्रैश हो गए। एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज…

शेयर बाजार में पैसे लगाने वालों के लिए आज बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही क्रैश हो गए। एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होते ही 700 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स एक झटके में 23,000 के स्तर के नीचे आ गया। शेयर मार्केट में मची इस तबाही के चलते निवेशकों की अरबों की रकम स्वाहा हो गई। सेंसेक्स में 750 अंक की गिरावट आई। इसी तरह निफ्टी भी 271 अंकों की गिरावट लेकर 22,869 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें