शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
व्यापार

बाजारों में सन्नाटा, ग्राहक कहां है? -अक्षय जैन

बाजार खुले हैं, दुकानें सजी हैं, गोदाम माल से भरे हैं लेकिन ग्राहक कहां है? दुकानदार करोड़ों की पूंजी स्टॉक में फंसाकर बैठा है और शाम को बिक्री का हिसाब…

बाजार खुले हैं, दुकानें सजी हैं, गोदाम माल से भरे हैं लेकिन ग्राहक कहां है? दुकानदार करोड़ों की पूंजी स्टॉक में फंसाकर बैठा है और शाम को बिक्री का हिसाब देखकर चिंता बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि कई व्यापारी अब कारोबार से नहीं, घर की जमा पूंजी से परिवार चला रहे हैं। फिर सवाल उठता है क्या यह मंदी केवल व्यापारी की निजी समस्या है? किसान की फसल खराब हो तो मुआवजा, उद्योग संकट में हो तो पैकेज और प्रोत्साहन; लेकिन बाजार में महीनों बिक्री न हो, पूंजी फंस जाए और कारोबार घाटे में चला जाए तो व्यापारी के हिस्से में क्या आता है? सिर्फ टैक्स की देनदारी और सरकारी नोटिस? सरकार अर्थव्यवस्था की सफलता का हिसाब टैक्स संग्रह से लगाती है। लेकिन टैक्स तब बनता है जब कारोबार होता है। बाजार में बिक्री नहीं होगी तो कल टैक्स भी नहीं होगा। इसलिए खजाना भरने से पहले यह देखना जरूरी है कि बाजार की सांस चल भी रही है या नहीं। आज व्यापारी तीन तरफ से दबाव में है घटती ग्राहक क्षमता, बढ़ती लागत और ऑनलाइन-बड़े कारोबार की प्रतिस्पर्धा। इसके बावजूद नीति निर्माण में उसका संकट प्राथमिकता नहीं बनता। व्यापारी की एक कमजोरी भी है। उसने कभी अपनी आर्थिक ताकत को संगठित राजनीतिक ताकत में नहीं बदला। वह देशप्रेम, धर्म और सामाजिक जिम्मेदारी में आगे रहा, लेकिन अपने आर्थिक हितों के लिए निर्णायक आवाज नहीं बना सका। लोकतंत्र में शायद यही सबसे बड़ी विडंबना है जो वर्ग रोज अर्थव्यवस्था को चलाता है, वही अपने संकट को सबसे कम राजनीतिक महत्व दिला पाता है। अब सरकार को आंकड़ों के भ्रम से बाहर निकलना होगा। ‘टैक्स कितना आया’ के साथ ‘बिक्री कितनी हुई’ और ‘ग्राहक कितना खर्च कर रहा है’ यह भी पूछा जाए। क्योंकि दुकान में पड़ा माल अर्थव्यवस्था की ताकत नहीं, फंसी हुई पूंजी है और बाजार में पसरा सन्नाटा सिर्फ व्यापारी का दर्द नहीं यह उस अर्थव्यवस्था की चेतावनी है, जिसमें उत्पादन तो हो रहा है, लेकिन खरीदने की ताकत कमजोर पड़ रही है। सवाल अब यह नहीं कि बाजार कब सुधरेगा। सवाल यह है सरकार बाजार की बिगड़ती हालत को गंभीरता से कब मानेगी?

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें