बाजार में इन दिनों राजस्थान से देशी मूंगफली की लगातार आवक हो रही है। जिससे मूंगफली खाने वाले शौकीनों की खेलों पर खरीदी को लेकर भीड़ लग रही है। वहीं कच्ची मूंगफली खरीदने के साथ ठेलों पर सिकी हुई मूंगफली खाने वालों की तादाद शहर में बहुत ज्यादा है। देशी स्टाइल्स में बारिश और ठंड में देर रात तक बाजारों के अलग ठीयो पर ठेलों पर मूंगफली तगारी में शिकती हुई नजर आ जाती है। साथ ही देशी मूंगफली खाने के इंदौरी शौकीन भी ठेलों के आसपास खरीदकर खाने आ जाते है। वहीं अभी बाजार में राजस्थान से आने वाली मूंगफली 80 से लेकर 100 रुपए किलो के आसपास बिक रही है।
घर ले जाकर सूखाकर फिर सेक कर भी खूब खाते है
लोग-वहीं बड़ी बात यह है कि शहर में मूंगफली के शौकीन और किस्म की पहचान करने वाले लोग नई मूंगफली से ज्यादा पुरानी को पसंद करते है। हालांकि नई मूंगफली को घर ले जाकर पहले सूखाकर फिर उसे सेंक कर खाने का भी अलग ही मजा है। वहीं इन दिनों बाजार में बाहर से आ रही मूंगफली की अच्छी खासी डिमांड है। इसलिए शौकीन लोग 80 से 100 रुपए किलो के भाव भी खरीदकर ठेलों से ले जा रहे है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


