सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

किसान का मोबाइल हैक कर यूपीआई से उड़ाए 90 हजार

इंदौर। देहात के सांवेर थाना में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण का मोबाइल फोन हैक कर शातिर जालसाज ने उनके यूपीआई अकाउंट से हजारों रुपये पार…

इंदौर। देहात के सांवेर थाना में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण का मोबाइल फोन हैक कर शातिर जालसाज ने उनके यूपीआई अकाउंट से हजारों रुपये पार कर दिए। पीड़ित को जब तक खाते से रकम कटने का अहसास हुआ, तब तक उनके बैंक अकाउंट से 90 हजार से अधिक की राशि ट्रांसफर हो चुकी थी। पीड़ित की शिकायत पर सांवेर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांवेर पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में पीड़ित केसरीमल पिता फूलचंद कुमावत, निवासी ग्राम रिंगनोदिया ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को आपबीती बताते हुए कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कूटरचित तरीके से उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उनके यूपीआई अकाउंट में अनधिकृत सेंधमारी करते हुए कुल 90,088 रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। खाते से पैसे कटने का मैसेज मिलते ही फरियादी के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत बैंक व पुलिस से संपर्क साधा। फरियादी की रिपोर्ट पर सांवेर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से जिस खाते में राशि ट्रांसफर हुई है, उसकी जानकारी जुटा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतारसी में जुटी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें