मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

628 किसानों की बीमा राशि का मामला मुख्य सचिव तक पहुंचा

पिछले सात वर्षों से फसल बीमा राशि के लिए परेशान इंदौर जिले के 628 किसानों का मामला अब शासन के उच्च स्तर तक पहुंच गया है। भारतीय किसान एवं मजदूर…

पिछले सात वर्षों से फसल बीमा राशि के लिए परेशान इंदौर जिले के 628 किसानों का मामला अब शासन के उच्च स्तर तक पहुंच गया है। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव द्वारा 13 अगस्त को मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव को भेजी गई शिकायत पर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने संज्ञान लेते हुए मामले को संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित किया है। प्राप्त ई- मेल रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य सचिव कार्यालय से शिकायत राजेश कौल को भेजी गई तथा 21 अगस्त को उनके द्वारा इसे आगे मनीष रस्तोगी, अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग को अग्रेषित किया गया। शिकायत की

जाधव ने कहा कि वर्ष 2016-17 से 628 किसान अपनी फसल बीमा राशि के लिए इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2019 में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा पात्र किसानों को बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद यदि आज तक राशि लंबित है, तो यह गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का विषय है। मुख्य सचिव द्वारा मामले को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना किसानों के लिए उम्मीद की किरण है। अब सरकार को केवल पत्राचार तक सीमित न रहते हुए 628 किसानों की पात्र बीमा राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विधायक महेंद्र हर्डिया ने कल एमआईसी सदस्य राजेश उदावत एवं नंदू पहाड़िया के साथ आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता का स्वयं स्वाद लेकर परीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने को

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें