शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

पहली पारी की बढत से सीसीआय जीता

इंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित एवं एमपीसीए द्वारा प्रायोजित एमपीसीए अंडर-22 दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत सीसीआय एवं एकेसीए के मध्य मैच खेला गया जिसमें सीसीआय ने पहले बल्लेबाजी करते…

इंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित एवं एमपीसीए द्वारा प्रायोजित एमपीसीए अंडर-22 दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत सीसीआय एवं एकेसीए के मध्य मैच खेला गया जिसमें सीसीआय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 90 ओवरो में सभी विकेट खोकर 385 रन बनाए। अक्षय प्रजापति ने 142 रन एवं आदित्य यादव ने 112 रन बनाए। अनिमेष ने 3 विकेट लिए। जवाब में एकेसीए की टीम ने 45 ओवरो में सभी विकेट खोकर 158 रन ही बना सकती और इस तरह 227 रनों की बढत सीसीआय को प्राप्त हुई। एकेसीए ने फालोआन खेलते हुए 42 ओवरों में 7 विकेट पर 209 रन बना लिए थे। अम्पायरों द्वारा मैच समाप्त घोषित होने पर सीसीआय ने अपनी पहली पारी की बढत के आधार पर जीत हासिल की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10