शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

400 बच्चों को दिवाली से पहले मिलेगी नई स्कूल बिल्डिंग सौगात

400 बच्चों को दिवाली से पहले मिलेगी नई स्कूल बिल्डिंग सौगात

इंदौर। विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 50 से जुड़े पिपलियाहाना गांव के बच्चों को अगले माह दिवाली से पहले नई स्कूल बिल्डिंग की सौगात मिलने वाली है जिसके तहत यहां करीब पौने तीन करोड़ की लागत से दुर्गा माता मंदिर के सामने एकदम आधुनिक शैली में तीन मंजिला स्कूल इमारत का निर्माण किया जा रहा है। जहां क्षेत्र के 400 से ज्यादा बच्चों को आने वाले दिनों में जल्द दीपावली से पहले नई स्कूल बिल्डिंग की सौगात मिलने वाली है। जबकि पहले हालत यह थी कि यहां टीन शेड वाली चद्दर का सालों पुराना केवल ग्राउंड फ्लोर पर बना एक मंजिला स्कूल भवन था जहां बच्चे तीन से चार कमरों में बड़ी मुश्किल से बैठ पाते थे। यही नहीं क्षेत्र के छोटे बच्चों के लिए पहली से आठवीं तक के लिए यहां एक मात्र सालों पुराना शासकीय स्कूल भवन था। जहां इस पुराने स्कूल भवन में बच्चों के बैठने के लिए बैंचों की जगह जमीन पर टाट पट्टी बिछाकर काम चलाना पड़ता था। हालांकि अब यहां क्षेत्रीय पार्षद राजीव जैन और विधायक महेंद्र हार्डिया के प्रयासों से सालों बाद नई स्कूल बिल्डिंग की सौगात मिलने वाली है। जिसका वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है।

खास बात यह है कि वार्ड क्रमांक 50 से जुड़े पिपलियाहाना ग्रामीण क्षेत्र में छोटे बच्चों के लिए पहली बार नई आधुनिक शिक्षा नीति के तहत निगम द्वारा करीब पौने तीन करोड रुपए की लागत से तीन मंजिला आधुनिक शैली में नई स्कूल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें करीब 10 से ज्यादा नए कमरें तैयार हो रहे हैं। जिनमें वर्तमान में रंगाई-पुताई के साथ टाइल्स लगाने का काम तेजी के साथ चल रहा है। क्षेत्रीय पार्षद राजीव जैन का कहना है कि आने वाले दिनों में बेहद जल्द अगले माह दीपावली के आसपास यहां तैयार हो रही नई स्कूल बिल्डिंग में 400 से ज्यादा बच्चें अपनी पढ़ाई नई तैयार इमारत में आसानी से कर सकेंगे। जिसको लेकर हम लगातार निगम अफसरों से संपर्क कर जल्द स्कूल बिल्डिंग का काम पूरा करवाने के प्रयास कर रहें है ताकि क्षेत्र के गरीब मध्यवर्गीय जरूरतमंद बच्चें निजी स्कूल में महंगी फीस भरने के बजाय कम फीस में नई सरकारी स्कूल बिल्डिंग में पढ़ाई कर सके। जहां आने वाले दिनों में आधुनिक शैली में शिक्षा स्मार्ट क्लास रूम में प्रोजेक्टर की मदद से बच्चों को मिलने वाली है। इसको लेकर हम सामाजिक संस्थाओं और दानदाताओं के सहयोग से भी यहां बच्चों के लिए लैब और कम्प्यूटर की सौगात भी दिलाने के प्रयास करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें