शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

व्यापार करने के एवज में हर महीने 50 हजार की मांग, इनकार करने पर बुजुर्ग से मारपीट

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रंगदारी और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। व्यापार जारी रखने के लिए हर महीने 50 हजार रुपए की मांग करने और विरोध करने पर…

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रंगदारी और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। व्यापार जारी रखने के लिए हर महीने 50 हजार रुपए की मांग करने और विरोध करने पर 68 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सम्राट अशोकनगर निवासी रमा गर्ग की शिकायत पर धार निवासी नरेंद्र मेहता और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने बताया कि आरोपी उनके घर पहुंचे और उनके पति कैलाश चंद्र गर्ग (68) के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकाया कि यदि यहां व्यापार करना है तो हर महीने 50 हजार रुपए देने होंगे। जब कैलाश चंद्र ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12