इंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित एवं एमपीसीए द्वारा प्रायोजित एमपीसीएअंडर-22 दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत एलएसजीसीए एवं आरएनसीए के मध्य मैच खेला गया जिसमें एलएसजीसीए ने पहले खेलते हुए 40 ओवरो में सभी विकेट खोकर 91 रन बनाये। कबीर शर्मा ने 54 रन बनाये। सिद्धार्थ मीश्रा ने 5 विकेट एवं आदित्य व्यास ने 4 विकेट लिये। जवाब में आरएनसीए की टीम ने 55 ओवरो में सभी विकेट खोकर 101 रन बनाये। और 10 रनों की बढत प्राप्त की। समर कैथवास ने 4 विकेट लिये। एलएसजीसीए ने अपनी दुसपरी पारी में 42 ओवरो में 8 विकेट खोकर 150 रन बनाकर घोषित की और आनएनसीए के समक्ष 140 रनों का लक्ष्य रखा। समर कैथवास ने 55 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरएनसीए की टीम 32 ओवरो में सभी किवेट खोकर 91 रन ही बना पाई और यह मैच 49 रनों से हार गई। यथार्थ बर्फा ने 5 विकेट लिये।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






