शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

श्री अहिल्या सेंट्रल लायब्रेरी का विस्तार कार्य जल्द शुरू करेगा आईडीए

श्री अहिल्या सेंट्रल लायब्रेरी का विस्तार कार्य जल्द शुरू करेगा आईडीए

इंदौर। रीगल स्क्वेयर के पास गांधी चौक पर स्थित श्री अहिल्या सेंट्रल लायब्रेरी का नव निर्माण और विस्तार कार्य भी अब इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) आने वाले दिनों में बेहद जल्द शुरू करने जा रहा है जिसको लेकर आईडीए द्वारा पिछले दिनों टेंडर संबंधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। वहीं अब कहा जा रहा है कि इसी माह में बेहद जल्द यहां सालों पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी का विस्तार और नवनिर्माण कार्य योजना के अंतर्गत अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा। जहां यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को पहले से ज्यादा पुस्तकों का भंडार नजर आएगा। जिसको लेकर आईडीए द्वारा विभागीय तैयारी शुरू हो गई है। अहिल्या माता के नाम की पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी का विस्तार कर यहां अतिरिक्त कमरों का निर्माण कर लाइब्रेरी का विस्तार किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आकर अपनी पसंद की पुस्तकों का अध्ययन व्यवस्थित ढंग से बैठकर कर सकेंगे।

श्री अहिल्या सेंट्रल लायब्रेरी का विस्तार कार्य जल्द शुरू करेगा आईडीए - फोटो 2

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें