इंदौर। उडिंगस्टन हॉकी क्लब स्कॉटलैंड द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा मे स्काटलैंड के प्रतिष्ठित उडिंगस्टन हॉकी क्लब द्वारा सत्र 2026-2027 के लिए एथलीट स्कॉलरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत ताहिर हॉकी ट्रेनिंग सेंटर इंदौर की अन्तरराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी प्रियंका यादव का चयन किया गया, यह चयन 12 सितंबर 2026 से 30 मई 2027 तक के लिए किया गया। हॉकी इंदौर एसोसिएशन के अध्यक्ष व विधायक रमेश मंदौला व सचिव किशोर शुक्ला ने बताया की प्रियंका यादव 3 माह तक स्कॉटलैंड (विदेश दौर) पर हॉकी खेलेंगे। उडिंगस्टन हॉकी क्लब स्कॉटलैंड की यह पहल खिलाडियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण बेहतर खेल सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल का अनुभव प्राप्त करने का अवसर देने की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रतिभाशाली खिलाडियों को अपने खेल कौशल को नई ऊंचाइयों तक के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। प्रियंका यादव भारत से एकमात्र हॉकी खिलाडी है जिनका चयन स्कॉटलैंड दौर के लिए हुआ।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





