गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
राजनीति

भागीरथपुरा मामले में कोर्ट जाएगी कांग्रेस

आज से अधिवक्ताओं के माध्यम से तैयारी शुरू

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने बताया कि भागीरथपुरा दूषित जलकांड के बाद जो रिपोर्ट आई वह रिपोर्ट अपर्याप्त है। इसमें जो तत्कालीन निगम आयुक्त, अपर आयुक्त के अलावा क्षेत्रीय विधायक, महापौर और पार्षद को जिम्मेदार नहीं बताया गया। इस मामले में अधिवक्ताओं से चर्चा की गई है और पूरे मामले में न्यायालय जाने के लिए तैयारियां चल रही है। आज भी इस मामले में कांग्रेस पूरी तैयारी कर लेगी और संभवत: हुआ तो अगले सप्ताह न्यायालय की शरण लेगी और दोषियों के खिलाफ कांग्रेस न्यायालय के माध्यम से कार्रवाई कराएगी। इस मामले में कांग्रेस चुपचाप नहीं बैठेगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस कुछ दिन पूर्व ही तीन दिनों तक भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से मिली थी और उनका साथ भी इस मामले में कांग्रेस ले रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने विगत दिनों बयान जारी कर कलेक्टर बने अधिकारियों के खिलाफ भी मोर्चा खोला था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3