शनिवार, 7 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश

सांसद ने लिखा रीवा ट्रेन को रोजाना चलाने के लिए पत्र

सांसद कविता पाटीदार ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रीवा से भोपाल होकर डॉ. अम्बेडकर नगरी महू तक चलने वाली ट्रेन जो अभी तीन दिन सप्ताह में…

सांसद कविता पाटीदार ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रीवा से भोपाल होकर डॉ. अम्बेडकर नगरी महू तक चलने वाली ट्रेन जो अभी तीन दिन सप्ताह में चल रही है उसे रोजाना करने के लिए पत्र लिखा है। सांसद ने पत्र में यह भी लिखा है कि ट्रेन के तीन दिन चलने से इस ट्रेन में वेटिंग बनी रहती है, इसलिए यात्रियों को समय पर आरक्षण नहीं मिल पाता है। इस ट्रेन के रोजाना चलने से 15 जिलों और उससे लगे हुए अन्य जिले के यात्रियों को ट्रेन की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इधर सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप के आरएन मिश्रा ने बताया कि लगातार इस ट्रेन को रोजाना करने की मांग कर ग्रुप द्वारा ज्ञापन भी दिया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 7 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 7 November 2026, पृष्ठ 2