सांवेर थाना क्षेत्र में आम रास्ते पर बस खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक सिरफिरे मकान मालिक की करतूत सामने आई है। घर के सामने खड़ी बस से आवाजाही में हो रही असुविधा पर जब पीड़ित ने उसे हटाने को कहा, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपना पालतू श्वान छोड़ दिया। उकसावे में आकर श्वान ने पीड़ित के मासूम बेटे की बाईं जांघ पर काटकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। सांवेर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काकड़ की है। मामले में फरियादी रवि पिता कृष्णा रास्ते से हटाने का अनुरोध किया, तो आरोपी चौहान की शिकायत पर पड़ोसी आरोपी कल्याण पिता लक्ष्मण के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपने घर के सामने बीच रास्ते पर बस खड़ी कर रखी थी, जिससे क्षेत्रवासियों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रवि सांवेर पुलिस के सनुसार, घटना कायस्थखेड़ी जब आरोपी कल्याण के पास पहुंचे और बस को विवाद करने लगा और गाली-गलौज पर उतर आया। पीड़ित ने जब उसकी अभद्रता का विरोध किया, तो आरोपी ने आव देखा न ताव और अपने पालतू श्वान को पीड़ित की तरफ उकसा कर 'छू' कर दिया। श्वान ने अचानक हमला बोलते हुए पीड़ित के बेटे की बाईं जांघ पर गहरा घाव कर दिया। जाते-जाते आरोपी ने फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



