मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

शराब पीने गए युवक के साथ मारपीट

न.प्र.)। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित नेमावर रोड शराब दुकान पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत…

न.प्र.)। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित नेमावर रोड शराब दुकान पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को फरियादी सोनू पिता भागचंद कदम निवासी शिवनगर मूसाखेडी ने शिकायत दर्ज करवाई कि गुरुवार रात वह नेमावर रोड वाइन शाप पर शराब पीने गया था। वह एसी रूम में बैठकर शराब का सेवन कर रहा था तभी वह लघुशंका के लिए गया और वापस अपनी टेबल पर लौटा तो उसके ग्लास में टीशू पेपर के टुकडे डले हुए थे जिसके बाद उसने स्टाफ विजेन्द्र को बुलाया और कहा कि ग्लास में टीशू पेपर के टुकडे क्यों डाले इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विजेन्द्र ने फरियादी को अपशब्द कहे जब सोनू ने अपशब्द कहने से मना किया तो विजेन्द्र ने अपने साथियों को बुलाया और फरियादी की पिटाई कर दी। सोनू ने भी बचाव के लिए अपने परिजन शिव कदम, दीपू, सूरज कदम को बुलाया तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें