ज्ञात-अज्ञात दिवंगतों की अस्थियों को शास्त्रोक्त विधि एवं परम्परा के अनुरूप देश की पवित्र नदियों में विसर्जित करने वाली संस्था श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा कल रविवार 29 नवम्बर को सुबह 9 बजे राजवाडा स्थित अहिल्या उद्यान पर अस्थि कलश पूजन के पश्चात ओंकारेश्वर के लिए मोक्ष यात्रा निकाली जाएगी। हरि अग्रवाल, चेतन सेठिया, राजेन्द्र सोनी ने बताया कि मुक्तिधामों पर रखी हुई अस्थियों को एकत्र कर उनका अस्थि कलश पूजन के बाद इन अस्थियों को ओंकारेश्वर के लिए विदा किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




