रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बैंक खाता उपलब्ध कराने वाली युवती पर प्रकरण दर्ज

साइबर अपराधियों को वित्तीय लेनदेन के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ इंदौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कनाड़िया थाना पुलिस ने एक युवती…

साइबर अपराधियों को वित्तीय लेनदेन के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ इंदौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कनाड़िया थाना पुलिस ने एक युवती के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी और संदिग्ध खाते के दुरुपयोग का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कनाड़िया पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान एक्सिस बैंक के एक खाते का उपयोग साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट के रूप में किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी दीपिका राजपूत निवासी पेंवची, अकोदिया, जिला शाजापुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी युवती ने रुपयों के लालच में अपने नाम से बैंक खाता खुलवाया और उसका गलत इस्तेमाल होने दिया। आरोप है कि 20 सितंबर 2025 को देश के विभिन्न राज्यों में घटित साइबर व आर्थिक अपराध की राशि धोखाधड़ीपूर्वक इसी खाते में प्राप्त की गई थी। कनाड़िया पुलिस अब इस खाते से जुड़े अन्य लेनदेन और मुख्य साइबर गिरोह की तलाश में जुटी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 9