तिथियों की घट-बढ़ और दो दिनों तक एक तिथि होने के कारण कई त्योहार दो दिन मनाए जा रहे हैं। एकादशी भी कल के बाद आज भी मनाई जा रही है। कुछ पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि कल दोपहर से प्रारम्भ होकर आज सुबह तक रही। वहीं कुछ लोगों ने तुलसी विवाह का आयोजन तो कल शाम को किया लेकिन एकादशी व्रत आज कर रहे हैं। वहीं कई घरों में तो एकादशी व्रत और तुलसी विवाह आज ही मनाया जा रहा है। खासतौर पर गोवर्धननाथ मंदिर से जुड़े वैष्णवजन आज देवउठनी ग्यारस मना रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




