अग्रसेन सोशल ग्रुप का तीन दिवसीय अ. भा. अग्रवाल युवा परिचय सम्मेलन शुभ कारज गार्डन में 19, 20 एवं 21 दिसम्बर तीन दिनों तक आयोजित होगा। इस आयोजन के लिए कार्यालय का शुभारम्भ शहर के मध्य हुकुमचंद मार्ग पर महामंडलेश्वर चेतन स्वामी, नकुल पाटोदी के आतिथ्य में किया गया। शिव जिंदल, राजेश गर्ग ने बताया कि सम्मेलन के लिए कार्यालय रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। सम्मेलन की प्रविष्टियां ऑनलाइन भी लिंक से भरी जा सकती हैं। अभी तक 12 राज्यों से 300 से अधिक प्रविष्टियां ऑनलाइन प्राप्त हो चुकी हैं। ये सभी प्रविष्टियां उच्च शिक्षित प्रत्याशियों की हैं। 200 से अधिक प्रविष्टियां युवकों की हैं जबकि 100 से अधिक प्रविष्टियां युवतियों की हैं। शीघ्र ही देश भर के 100 से अधिक केंद्रों पर सम्मेलन फॉर्म उपलब्ध करवाए जाएंगे। सम्मेलन की सभी तैयारियों को वरिष्ठ समाजसेवियों के मार्गदर्शन में अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शिव जिंदल, राजेश गर्ग, राजू बंसल, कमलेश मित्तल, विजय गर्ग, राजकुमार बंसल, ज्योति अग्रवाल, मनीष मित्तल, निरंजन गुप्ता, शरद गोयल, हरीश अग्रवाल, गोपाल गर्ग, सतीश गोयल मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



