लीमा (एजेंसी)। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में देर रात 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके राजधानी लीमा तक महसूस किए गए। इससे पहले भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई गई थी। डर के चलते लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए और संसद में मौजूद सांसद भी बाहर निकल आए। हालांकि अब तक किसी की मौत या घायल होने और इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





