रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मधुमक्खियों ने किया 50 पर हमला…20 मेडिकल छात्र घायल, अरबिंदो यूनिवर्सिटी में एनुअल फेस्ट के दौरान हुई घटना

अरबिंदो यूनिवर्सिटी में कल एनुअल फेस्ट हार्मोनी कार्यक्रम दोपहर में चल रहा था। इस कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे छात्र इधर से उधर बचने के लिए…

मधुमक्खियों ने किया 50 पर हमला…20 मेडिकल छात्र घायल, अरबिंदो यूनिवर्सिटी में एनुअल फेस्ट के दौरान हुई घटना
मधुमक्खियों ने किया 50 पर हमला...20 मेडिकल छात्र घायल, अरबिंदो यूनिवर्सिटी में एनुअल फेस्ट के दौरान हुई घटना (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

अरबिंदो यूनिवर्सिटी में कल एनुअल फेस्ट हार्मोनी कार्यक्रम दोपहर में चल रहा था। इस कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे छात्र इधर से उधर बचने के लिए छिपने भी लगे और छात्राओं ने तो अपनी चुन्नी और अन्य कपड़ों से बचने की कोशिश भी की। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक छात्रों को मधुमक्खियों ने काटा, जिसमें से 20 छात्र ज्यादा मधुमक्खियों के शिकार हुए, कुछ को इलाज के लिए अस्पताल भी भेजा गया। बताया गया कि कार्यक्रम में पटाखा फोड़ा गया था, जिसकी चिंगारी मधुमक्खी के छत्ते तक पहुंच गई थी। इस आयोजन में 250 छात्र शामिल थे। यह सभी छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने सफाई भी दी कि कुछ ही विद्यार्थियों को मधुमक्खियों द्वारा डंक मारे गए हैं और सभी विद्यार्थी स्वस्थ हैं।

मधुमक्खियों ने किया 50 पर हमला...20 मेडिकल छात्र घायल, अरबिंदो यूनिवर्सिटी में एनुअल फेस्ट के दौरान हुई घटना (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
मधुमक्खियों ने किया 50 पर हमला…20 मेडिकल छात्र घायल, अरबिंदो यूनिवर्सिटी में एनुअल फेस्ट के दौरान हुई घटना (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

मधुमक्खियों ने किया 50 पर हमला...20 मेडिकल छात्र घायल, अरबिंदो यूनिवर्सिटी में एनुअल फेस्ट के दौरान हुई घटना (फोटो: सिटी ब्लास्ट)