मध्य प्रदेश से गुजरात तक फैले कथित अवैध शराब तस्करी नेटवर्क के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर वहां नारेबाजी करते हुए अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग भी की। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अनुराग यादव ने कहा कि म.प्र. से गुजरात तक होने वाली सप्लाई चेन की जांच हो, शराब ठेकों में हिस्सेदारी और आर्थिक लेन-देन की जांच हो, आबकारी विभाग के अधिकारियों और कथित राजनीतिक संरक्षणदाताओं की भूमिका उजागर हो, टीआई दिलीप पुरी की मौत के पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो और उनके परिवार को न्याय मिले और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में बीजेपी हो या कांग्रेस, किसी भी दल से जुड़े व्यक्ति को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



