विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर वरिष्ठ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जुल्का द्वारा टाइप-1 डायबिटीज के साथ जीवन जी रहे बच्चों, युवाओं और उनके परिवारों के लिए विशेष टाइप-1 डायबिटीज सपोर्ट ग्रुप मीटिंग आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें लगभग 2 वर्ष के छोटे बच्चों से लेकर 35–40 वर्ष तक के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में इंसुलिन के सही उपयोग, भोजन के अनुसार इंसुलिन समायोजन, ब्लड शुगर मॉनीटरिंग तथा हाई और लो ब्लड शुगर की पहचान एवं प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




