इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र के रामपिपल्या में एक नाबालिग किशोरी से सरेराह छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले एक महीने से पीड़िता का पीछा कर परेशान कर रहा था। बीती रात आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर मोबाइल नंबर मांगा और विरोध करने पर मारपीट करते हुए चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर क्षिप्रा पुलिस ने आरोपी दीपक निवासी रामपिपल्या के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



