शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से जेवर ठगे, बाद में रुमाल में निकले कागज व पत्थर

एमजी रोड थाना क्षेत्र में किशनपुरा पुल पर दो ठगों ने नोटों की गड्डी का लालच देकर महिला के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए।

नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से जेवर ठगे, बाद में रुमाल में निकले कागज व पत्थर
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। एमजी रोड थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दो ठगों ने एक महिला को नोटों की गड्डियां दिखाकर झांसे में लिया और उसके सोने-चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गए। पीड़ित महिला ने जब रुमाल खोलकर देखा तो उसमें नोटों की जगह कागज और पत्थर निकले। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एमजी रोड पुलिस के अनुसार, सांवेर क्षेत्र के ग्राम जेदपुरा निवासी फरियादिया मीरा बाई जाटवा पति मांगीलाल जाटवा के साथ यह घटना दोपहर करीब 12 बजे किशनपुरा पुल पर हुई। मीरा बाई नंदलालपुरा फ्रूट मार्केट रोड से होते हुए किशनपुरा पुल के पास पहुंची थीं, तभी दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया।

आरोपियों ने उनके जेवरों को ऊंचा दाम मिलने का लालच दिया और नोटों की गड्डियां निकालकर सामने रख दीं। विश्वास में आकर महिला ने कान के सोने के टॉप्स और चांदी की अंगूठी आरोपियों को सौंप दी। बदले में ठगों ने रुमाल में नोटों की गड्डी रखकर महिला को थमाई और तेजी से वहां से खिसक गए।

कुछ देर बाद महिला ने रुमाल खोला तो होश उड़ गए, क्योंकि भीतर रुपयों के बजाय कागज और पत्थर रखे थे। पुलिस का कहना है कि किशनपुरा पुल, नंदलालपुरा फ्रूट मार्केट रोड और राजवाड़ा मार्ग के फुटेज देखे जा रहे हैं तथा हुलिए के आधार पर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर