सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनोदिया में पुराने पैसों के लेन-देन की रंजिश को लेकर एक युवक पर सरेराह हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रास्ते में रोककर युवक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर तीन नामजद भाइयों समेत उनके अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया
सांवेर पुलिस के मुताबिक, वारदात फरियादी अर्पित पिता मुकेश जाटवा, निवासी ग्राम जैतपुरा के साथ घटी। अर्पित ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह इमलीखेड़ा मार्ग से होकर गुजर है। रहा था। इसी दौरान ग्राम रिंगनोदिया के पास आरोपी आशीष उर्फ गोलू, ललित और अमित तीनों पिता रमेश बोरवाल, निवासी ग्राम जैतपुरा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पुराने पैसों के बकाया और लेन-देन की बात को लेकर अचानक गाली- गलौज शुरू कर दी। जब
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



