शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर कृष्णमुरारी मोघे बोले- कांग्रेस संविधान को लेकर भ्रम फैला रही है जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च
अपराध

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी के सिर पर ईंट मारकर किया लहूलुहान

तिलक नगर थाना क्षेत्र के आंचल नगर में शराबखोरी के लिए पैसे न देने पर एक शराबी पति द्वारा अपनी ही पत्नी के सिर पर ईंट से हमला करने का…

तिलक नगर थाना क्षेत्र के आंचल नगर में शराबखोरी के लिए पैसे न देने पर एक शराबी पति द्वारा अपनी ही पत्नी के सिर पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो पैसों की मांग को लेकर पत्नी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और फिर हमला करते हुए भारी ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

तिलक नगर पुलिस के अनुसार, घटना आंचल नगर की है, जहां रहने वाली पीड़िता चतरी बाई पति नाथू भंवर ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी महिला ने पुलिस को बताया कि बीती शाम उसका पति नाथू काम खत्म कर घर लौटा। घर आते ही उसने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसों की मांग शुरू कर दी। जब पीड़िता ने शराब के लिए पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता द्वारा अभद्र भाषा का विरोध करने पर आरोपी नाथू उग्र हो गया और उसने लात-घूंसों से पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा, तो उसने पास में पड़ी एक ईंट उठाकर सीधे पत्नी के सिर पर दे मारी। ईंट का वार लगते ही पीड़िता का सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने महिला को बचाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें