सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पति बना हैवान.. खाना न बनाने की बात पर डंडे से फोड़ा पत्नी का सिर

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के कैलोद काकड़ इलाके में घरेलू हिंसा का एक खौफनाक मामला सामने आया है। दिनभर काम करने के बाद घर लौटी पत्नी पर शराबी पति ने…

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के कैलोद काकड़ इलाके में घरेलू हिंसा का एक खौफनाक मामला सामने आया है। दिनभर काम करने के बाद घर लौटी पत्नी पर शराबी पति ने सिर्फ इस बात पर हमला कर दिया कि घर में खाना नहीं बना था। विवाद बढ़ते ही आरोपी पति ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से वार कर पत्नी का सिर फोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर लसूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। लसूड़िया पुलिस के अनुसार, वारदात फरियादी राधा पति कमल सोलंकी, निवासी कैलोद काकड़ के साथ घटित हुई है। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सुबह 9 बजे अपने काम पर गई थी और शाम करीब 6 बजे मेहनत मजदूरी कर घर वापस लौटी थी। इसी दौरान उसका पति कमल सोलंकी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और आते ही पत्नी पर चिल्लाने लगा कि 'तू कहां गई थी और अब तक खाना क्यों नहीं बनाया? जब पीड़िता ने हुए गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी कमल अपना आपा खो बैठा। आरोपी ने पास पड़ा डंडा उठाया और पत्नी के सिर पर दे मारा, जिससे सिर फटने के कारण खून बहने लगा और वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह पीड़िता को बचाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें