सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कार सवारों की गुंडागर्दी.. बस के आगे कार अड़ाकर की तोड़फोड़

ड्राइवर से मारपीट कर भागे

मानपुर थाना क्षेत्र के फूटा तालाब इलाके में कार सवार बदमाशों द्वारा सरेराह गुंडागर्दी करते हुए एक यात्री बस को जबरन रोककर तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट कर डाली। आरोपियों ने बस के सामने अपनी लग्जरी कार अड़ाकर रास्ता बाधित किया और वाहन को भारी नुकसान पहुंचाया। चालक की शिकायत पर मानपुर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मानपुर पुलिस के अनुसार, घटना फूटा तालाब क्षेत्र स्थित भगवती ढाबे के सामने बीती रात लगभग 10:30 बजे घटी। मामले में पीड़ित बस चालक शमशेर पिता सोहनसिंह पटेल, निवासी ग्राम आशापुर, महेश्वर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह अपनी बस लेकर जा रहा था, तभी कार क्रमांक श्झ् 09ेंथ् 2851 के चालक और उसके साथी ने अचानक ओवरटेक कर बस के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी और रास्ता बंद कर दिया। कार से उतरे बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए अचानक बस पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ कर दी, जिससे बस को काफी नुकसान पहुंचा। जब चालक शमशेर ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी झूमाझटकी और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें