एमजी रोड थाना क्षेत्र के मरीमाता मंदिर शांतिपथ पर गणेश विसर्जन के उपरांत आयोजित भंडारे में विवाद और खूनी हमले का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे एक सिरफिरे युवक ने अकारण गाली-गलौज करते हुए प्रसादी ले रहे युवक पर लोहे के सतूर से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में धारदार सतूर लगने से युवक का पैर कट गया और भारी मात्रा में खून बहने लगा। पीड़ित की शिकायत पर एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कुलकर्णी का भट्टा निवासी नीरज पिता नरेंद्र धनकर ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के पश्चात वे अपने दोस्तों के साथ मरीमाता मंदिर शांतिपथ पर आयोजित खाना बनाने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सभी दोस्त जब वहां खाना खा रहे थे, तभी उसी मोहल्ले का रहने वाला आरोपी मुकेश उर्फ बच्चू पिता मुन्नालाल जरिया अत्यधिक शराब के नशे में वहां आ धमका और बिना किसी वजह के नीरज को गालियां देने लगा। जब नीरज ने सार्वजनिक रूप से गालियां देने का विरोध किया और मना किया, तो आरोपी मुकेश उग्र हो गया और उसने अपने हाथ में लिया लोहे का धारदार सत्तूर सीधे नीरज के बाएं पैर के पंजे के ऊपरी हिस्से पर दे मारा। सतूर का जोरदार वार लगते ही पैर से खून की धार बह निकली और
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



